‘आंख आने की बीमारी’ से छुटकारा पाने का बेस्ट व्यायाम

‘आंख आने की बीमारी’ से छुटकारा पाने का बेस्ट व्यायाम

हरिकृष्ण बाखरु

कंजेक्टिवाइटिस आंखों को ढकेलनेवाली पतली झिल्ली कंजेक्टिवा की सूजन के कारण होती है। साधारण बोलचाल की भाषा में आंख आने की बीमारी कहा जाता है। आमतौर पर यह संक्रामक रोग इस बीमारी से पीड़ित लोगों के संपर्क में आने मात्र से ही हो जाता है। अधिक भीड़-भाड़ , गंदी बस्तियां, अस्वच्छ वातावरण कीटाणु के पनपने तथा बढ़ने में सहायक होते हैं।

पढ़ें- रोजाना करें ये तीन योगासन, चेहरे की झुर्रियों से मिलेगी मुक्ति

बीमारी के लक्षण (Symptoms of Conjunctivitis Disease or eye Disease in Hindi):

रोग के प्रभाव से आंख और पलकों का निचला हिस्सा सूज जाता है। शुरु में आंखें लाल हो जाती हैं और सूख भी जाती हैं। बाद में इनमें जलन होने लगती है और फिर पानी गिरने लगती है। कभी-कभी संक्रमण के अधिक बढ़ जाने पर इनमें पीप का बनना शुरु हो जाता है। रात के समय अक्सर पीप या पानी सूख जाता है, जिससे आंखें चिपक जाती हैं।

कंजेक्टिवाइटिस को लेप और मलहम से ठीक नहीं किया जा सकता है। इसका उपचार व्यापक है। शरीरिक कार्य-प्रणाली में आई खराबी की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए, ताकि कार्य सुचारु रुप से चल सके, साथ ही खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। नियमित व संयमित जीवन तथा स्वच्छता ही इस बीमारी को जड़ से मिटा सकती है। इसके अलावा व्यायाम द्वारा भी इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए आज हम इस लेख में ऐसा आंखों का व्यायाम बताएंगे जिसे नियमित करके इस बीमारी से छुटकारा पा सकेंगे।

आंखों का व्यायाम (Best Exercise For Eye Disease in Hindi):

आंखों की मांसपेशियां के नीचे दिए व्यायाम कंजेक्टिवाइटिस को ठीक करने में सहायक होंगे-

  1. अपने सिर को स्थिर और ढीला रखें। आंखों को ऊपर नीचे छह बार आराम से धुमाएं। हर दो सेकंड बाद ऐसा करें। आंखें धीरे-धीरे और एकदम नीचे तक तथा एकदम ऊपर तक घुमाएं।
  2. आंखों को एक ओर से दूसरी ओर पूरी दूरी तक छह बार घुमाएं (पर आंखों पर ज्यादा जोर न डालें।) ऐसा दो या तीन बार दोहराएं।
  3. नाक के सामने तर्जनी को आंख से करीब 8 इंच की दूरी पर रखें, फिर उंगली से 10 फीट या ज्यादा दूरी तक रखा सामान देखें। फिर दूसरी दिशा में यही प्रक्रिया दोहराएं। इस व्यायाम को जल्दी-जल्दी करें।
  4. आंखों को हलके से ऊपर से नीचे गोलाई में घुमाएं, फिर उलटी ओर से घुमाएं। ऐसा चार बार करें। एक क्षण रुककर दो या तीन बार और करें (पर आंखों पर कम से कम जोर लगाएं।

हथेलियों से व्यायाम

किसी कुर्सी या दीवार पर आराम से लेटकर आंखें बंदकर आराम करें, आंखों को हथेलियों से ढकें। दाईं आंख पर दायां हाथ और बाईं आंख पर बायां हाथ (पर आंखों पर दवाब न डालें।) आंखों को इस प्रकार बंद कर अपनी कुहनियों को मुड़े हुए घुटनों पर टिका दें। अपनी बंद आंखों में कालेपन की कल्पना कीजिए, जो काले से और गहरा काला होता जा रहा है। इस तरह से आप कंजेक्टिवाइटिस जैसी बीमारी से बच सकते हैं।

(यह आलेख हरिकृष्ण बाखरु द्वारा लिखी गयी किताब रोगों का प्राकृतिक उपचार से साभार लिया गया है।)

 

इसे भी पढ़ें-

योग की इन 3 नेती क्रियाओं से मिलेगा चमत्कारिक लाभ, जानें कैसे करें?

थायरॉयड से छुट्टी पाने का बेस्ट उपाय है यह आसन, जानें करने का तरीका

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।